फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हाथी और ट्रैक्टरों पर निकाला रोष मार्च, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने और कृषि कानूनों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमतों में इजाफे व कृषि कानूनों के विरोध में देश भगत यादगारी सोसायटी पंजाब के प्रधान कृष्ण कुमार बावा की अगुवाई में हाथियों और ट्रैक्टरों पर रोष मार्च निकाला गया। जगरांव पुल से लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस तक मार्च निकालकर रोष जताया गया। मार्च का आगाज करने से पहले जगरांव पुल पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित की गईं। बावा ने कहा कि कांग्रेस राज में पेट्रोल व डीजल के रेट काफी कम थे। अब दाम आसमान छू रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। प्रदर्शन में मनजीत सिंह सीड़ा, हरियाणा इकाई के प्रधान उमरांव सिंह छीना, चेयरमैन अमरजीत सिंह ओबराय, रविंदर रंगूवाल, विक्रम सिंह घुम्मन युवा विंग प्रधान व महिला विंग की प्रधान बरजिंदर कौर विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें