फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी बिजली को लेकर सात को मुख्यमंत्री का घेराव करेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की एक मीटिंग फतेहगढ़ साहिब में हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि आम आदमी पार्टी सात जनवरी को मुख्यमंत्री पंजाब का घेराव करेगी। जिसमें फतेहगढ़ साहिब के तीन विधानसभा हलकों से बड़ी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे। आप के जिला प्रधान गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पंजाब के लोगों की आमदन का 80 फीसदी हिस्सा सिर्फ बिजली के बिलों में चला जाता है, जिस कारण जीवन का निर्वाह करना हर नागरिक के लिए कठिन हो गया है। आम आदमी पार्टी ने पिछली अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से निजी थर्मल प्लांटों के साथ किये समझौतों का पर्दाफाश किया है और अब कांग्रेस सरकार की तरफ से यह समझौता रद्द करने में आनाकानी की जा रही है क्योंकि इस संबंधी समझौता कैप्टन और अकाली भाजपा गठबंधन के साथ हुआ है जिस कारण कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार पंजाब के लोगों की बिजली यूनिट रेट बार बार बढाकर बेवजह बोझ डाल रही है। सात जनवरी को सभी वलंटियरों को चुन्नी गांव की नहर पुल पर सात जनवरी को सुबह 10 बजे इकठ्ठा होने के लिए कहा गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी कोर कमेटी के सदस्य बलजिंदर सिंह चौंदा, हलका इंचार्ज फतेहगढ़ रुपिंदर सिंह, हलका इंचार्ज बस्सी पठाना रुपिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें