भाकियू एकता उगराहां की ओर से मुख्य कृषि अफसर राजिंदर सिंह बराड़ के दफ्तर के सामने रोष धरना लगाया गया। राम भैणीबाघा ने आरोेप लगाया कि मुख्य कृषि अफसर बराड़ ने प्राइवेट डीलरों के जरिये एक नकली कीटनाशक दवा को किसानों को बेची हैं। उन्होंने कहा कि मुक्तसर जिले के कुछ लोग मोहाली में फैक्टरी लगाकर फसलों के विकास के लिए एक तरल पदार्थ और पाउडर तैयार कर उसे राज्य में बेच रहे थे। इस दौरान इंद्रजीत झब्बर, जगदेव सिंह भैणीबाघा, इकबाल सिंह फफड़े, साधू अलीशेर, जोगिंदर दयालपुरा, गुरजीत टाहलियां मौजूद थे।