फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस ले केंद्र सरकारः हरिंदर भांबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़। फतेहगढ़ साहिब के जिला योजना बोर्ड चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी ने शनिवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान भीषण ठंड में दिल्ली बॉर्डर पर धरने दे रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की मांग पूरी करने के बजाए कृषि कानूनों में संशोधनों की बात कर रही है। मंडी गोबिंदगढ़ में अपने दफ्तर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए भांबरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को एमएसपी जारी रखने की दुहाई दे रहे हैं। सरकार को यह कानून वापस लेकर किसानों का हितैषी होने का सबूत देना चाहिए। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता बलवंत राय खन्ना, रवि राजेवाल, विलियम गिल डिसूजा, राजकुमार, राजेश भाटिया ने नितिन बांडा, अमरजीत सिंह ढिल्लो मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें