लुधियाना। सोना रख लोगों को लोन देने वाली कंपनियों में लूट के बाद पुलिस प्रशासन ने बिना सुरक्षा दफ्तर न खोलने के आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके बिना सुरक्षा गार्ड के ब्रांच खोली जा रही है। थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने इन प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें ब्राउन रोड के मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर, फेड बैंक गोल्ड लोन, बाबा थान सिंह चौक स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी, समराला रोड राम नगर स्थित वार्ड 45 मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर रछपाल कौर की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने बाबा थान सिंह चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर कार्रवाई की।