लुधियाना। कुंदनपुरी के पास मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी के नीचे आने से एक बीएसएफ कर्मी की मौत हो गई। इस हादसे में उसका सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी के एएसआई रमेश कुमार ने शव कब्जे में लेकर जांच और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले किशोर गंगाधर शिंदे के रूप में हुई। जीआरपी के मुताबिक वह बीएसएफ में नौकरी करता था और अमृतसर में तैनात था। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जीआरपी के मुलाजिम देर शाम तक जांच में जुटे हुए थे।