चंडीगढ़। सेक्टर-41/42 की विभाजित सड़क पर 20 अगस्त को हुए एक सड़क हादसे में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने घायल हुई महिला के बयान पर टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस सड़क हादसे में डिवाइडिंग रोड पर कर रही महिला को गंभीर चोटें आई थी जिस कारण वह अभी तक पीजीआई में उपचाराधीन थी।
इस मामले में अमीन निवासी गांव मच्छली कलां जिला मोहाली (पंजाब) ने बताया कि 20 अगस्त को सेक्टर-41/42 की विभाजित सड़क पर बाइक चालक युवक ने टक्कर मारी थी। इस हादसे में घायल महिला को तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जीएमसीएच सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन उसकी गंभीर हालत देख डाॅक्टरों ने पीजीआई रैफर कर दिया था। आरोपी बाइक चालक की पहचान अनीश शर्मा निवासी 411, लाल सड़क हांसी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने 281, 125(ए) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया था।