फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी : डॉक्टर से मारपीट के आरोप में छह पर केस दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 03:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डॉक्टर, सिर्फ इमरजेंसी में ही हुआ इलाज
विज्ञापन

नंगल। बीबीएमबी अस्पताल के सर्जन डाॅक्टर संदीप सिंह के साथ हुई मारपीट को लेकर नंगल पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी कुलवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों में बीबीएमबी फील्ड इम्प्लाइज यूनियन के विनोद भट्टी व महासचिव राजा सिंह के अलावा चार अज्ञात लोग शामिल हैं। वहीं डॉक्टर से मारपीट के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रहीं। उधर डाॅक्टर संदीप ने कहा कि जब तक आरोपियों पर गिरफ्तारी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। इस संबंध में बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डाॅ.शालिनी चौधरी ने कहा कि संदीप अस्पताल के सबसे काबिल डाॅक्टर हैं और उन पर ड्यूटी के दौरान हमला निंदनीय है, इसी बात को लेकर डाॅक्टरों में गुस्सा है।
विज्ञापन

उधर कुल हिंद किसान सभा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढेर ने कहा कि युनियन नेताओं के खिलाफ पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है जबकि डाॅक्टर के खिलाफ हुई शिकायतों को पुलिस नजर अंदाज कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें