फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा पुलिस ने लिए युवक की अस्थियों के नमूने, पिता बोले- घटना की भनक तक नहीं थी उन्हें

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। गांव मानसा खुर्द के युवक युवकरण सिंह ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर खुदकुशी कर ली थी। युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मंगलवार को बठिंडा पुलिस मानसा पहुंची। टीम ने युवक की अस्थियों के नमूने लिए और परिवार से पूछताछ की। युवकरण के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे। घर आना-जाना भी था लेकिन बेटे के मन में क्या चल रहा है इसकी उन्हें भनक तक नहीं थी। घटना के बाद उनके बेटे ने भी जान दे दी। इसका पता उन्हें रात में चला। पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें इसका पता चला लेकिन इससे पहले वह पूरे मामले से अंजान थे। उन्होंने बताया कि युवकरण सिंह उनकी एकलौती संतान था जिससे उनका भविष्य जुड़ा हुआ था। इस घटना के बाद उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया है। पूछताछ के बाद बठिंडा पुलिस अस्थियों के नमूने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें