बरनाला में स्कूल को अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले में पड़ते पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के जद्दी गांव धौला के सरकारी स्कूल को अपग्रेड करवाने के लिए लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
मार्च में शामिल लोगों ने बताया कि सुरजीत सिंह बरनाला मुख्यमंत्री रहे, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व गवर्नर जैसे बडे़ पदों पर रहे लेकिन उन्होंने गांव के विकास पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार रात को धौला के सरकारी स्कूल को अपग्रेड करवाने के लिए बनी एक्शन कमेटी ने गांव के लोगों को साथ लेकर कैंडल मार्च निकाला। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्कूल को जल्द से जल्द अपग्रेड करने की मांग की गई।
स्कूल संघर्ष कमेटी के नेता रूप सिंह कवीशर, एडवोकेट गुरचरण सिंह धालीवाल, गुरमेल सिंह औलख, क्लब के सदस्य गुरसेवक सिंह धौला, प्रधान संदीप बावा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स्वर्ण सिंह ने कहा कि लंबे समय से राज्य सरकार ने स्कूल को अपग्रेड नहीं किया। इससे बच्चों को परेशानी हो रही है। राज्य सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए कैंडल मार्च निकालना पड़ा। कैंडल मार्च की अगुवाई मास्टर महेंद्र सिंह, केवल सिंह, लेखक बेअंत सिंह बाजवा, निर्मल सिंह, जगतार रत्न, जगदीप कोहली, अमरनाथ मौजूद थे।