स्टेट बैंक ऑफ पटियाला लुधियाना जोन की ओर से गुरु नानक स्टेडियम से नशे के खिलाफ दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बैंक इंप्लाइज, आफिसर के साथ साथ विभिन्न स्कूलों, स्पोर्ट्स अकादमी के करीब एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया। एडीसी कुलदीप सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। दौड़ गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होकर सिविल लाइन से होती हुई गुरु नानक स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दौरान ओलंपियन हरदीप सिंह ग्रेवाल, बब्बू खान, एजीएम एसके शर्मा, नरेश गौड़ और संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।