मानसा। मानसा में चौथी कक्षा में पढ़ती एक बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रोजाना बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने जाता था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की माता के बयान पर ऑटो चालक प्रवीन कुमार पर यह कार्रवाई की है। बीते दिन जब स्कूल में छुट्टी हुई, तो आटो चालक उनके बेटे को घर के पास उताकर और बच्ची को किसी अनजान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची को कहा कि अगर वह यह बात घर जाकर बताएगी तो वह उसको मार देगा, जिसको लेकर बच्ची सहम गई। उसने सारी बात घर जाकर अपनी मां को बताई और पति-पत्नी ने थाना सिटी-2 मानसा में शिकायत करके पुलिस को यह सारी जनकारी दी। इसके बाद प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। -संवाद