दिड़बा में रोष जाहिर करते हुए लोग।
- फोटो : SANGOOR
दिड़बा शहर की ढेहा बस्ती में कोरोना टेस्ट करने पहुंची सेहत विभाग की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। एक मुलाजिम को मामूली चोट आई है।
लोगों का कहना था कि वह बिलकुल ठीक हैं फिर वह टेस्ट क्यों करवाएं। उन्होंने सरकारी प्रबंधों पर भी सवाल उठाए और मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वह राज्य सरकार और सेहत विभाग की हिदायतों के मुताबिक यहां टेस्ट करने आए थे। लोगों ने उन्हें सहयोग नहीं दिया। वह लोगों को समझा रहे हैं कि यदि कोई पाजिटिव हुआ तो उसे घर में ही एकांतवास किया जाएगा। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार गुरबंस सिंह और एसएमओ आरती पांडव ने स्थिति का जायजा लिया।