लुटेरों ने की एटीएम तोड़ने की कोशिश
लुधियाना। लुटेरों ने ताजपुर रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। जब इस बात का पता चला तो कंपनी के मुलाजिमों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने बटाला स्थित सुंदर नगर निवासी मनजिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मनजिंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक वह एजीएस कंपनी में काम करता है। कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है। कंपनी एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखती है। दो दिन पहले ताजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लुटेरों ने तोड़ने की कोशिश की। जांच अधिकारी एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।