फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर बाल दिवस पर अकाली दल का दोहरा रवैया उजागर: प्रो सरचांद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता और सिख चिंतक प्रो. सरचांद सिंह ख्याला ने कहा है कि वीर बाल दिवस को लेकर अकाली दल की आपत्तियों का झूठ उसके नेताओं की पुरानी पोस्ट और बयानों से पूरी तरह बेनकाब हो गया है। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और बीबी हरसिमरत कौर बादल की 2019 की फेसबुक और ट्विटर पोस्टों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय अकाली दल ने छोटे साहिबजादों की शहादत और बाल दिवस को सीधे जोड़ा था। प्रो. सरचांद ने बताया कि 14 नवंबर 2019 को सुखबीर सिंह बादल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों की पवित्र स्मृति को समर्पित बाल दिवस पीढ़ी दर पीढ़ी सत्य, धर्म और वीरता की ज्योति जलाता रहेगा। उन्होंने #ChildrensDay हैशटैग के साथ इसका समर्थन भी किया। प्रो. सरचांद ने 2019 की हरसिमरत कौर की ट्वीट और 2018 में दिल्ली में आयोजित सेमिनार में सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्पष्ट प्रमाण हैं कि अकाली दल ने पहले बाल दिवस की सराहना की थी। प्रो. ख्याला ने कहा कि अकाली दल का वर्तमान विरोध केवल राजनीतिक फायदे के लिए है और यह इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की सचेत कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें