फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अकाली दल वारिस पंजाब दे के विधानसभा हलका इंचार्जों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अकाली दल वारिस पंजाब ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विधानसभा हलका इंचार्जों की पहली सूची जारी की है। यह नियुक्तियां सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने की हैं। पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज शमशेर सिंह पधरी के अनुसार नई नियुक्तियों में जुगराज सिंह लालेनंगल को फतेहगढ़ चूड़ियां, अजयपाल सिंह ढिल्लों को गुरदासपुर, सरबजीत सिंह खानपुर को बाबा बकाला, गुरप्रीत सिंह घांगा को जलालाबाद और एडवोकेट इमान सिंह खारा को सरदूलगढ़ का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है। तरसेम सिंह ने कहा कि पार्टी को पूरी उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी निभाने वाले सभी नेता पंथक सोच, न्यायप्रिय राजनीति और पंजाब के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए ईमानदारी और समर्पण से काम करेंगे। वे अकाली दल वारिस पंजाब के संघर्ष को हर गांव और हर वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पहले सांसद अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। हाल ही में, उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पेरोल की याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें