फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल ने कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली भड़ास

विज्ञापन
सुनाम के बाबा नामदेव चौक में धरने पर बैठे अकाली नेता। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
अकाली दल ने कांग्रेस की कैप्टन सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। शनिवार को पार्टी के प्रवक्ता विन्नरजीत सिंह गोल्डी के नेतृत्व में बाबा नामदेव चौक में धरना दिया गया। गोल्डी ने कहा कि कैप्टन सरकार, जरूरतमंद लोगों तक जनकल्याण योजनाओं का लाभ देने से हाथ पीछे खींच रही है। भारी संख्या में नीले कार्ड काट दिए गए हैं। इतना ही नहीं सरकार, जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है और इंडस्ट्री से भी फिक्स चार्ज वसूलने का फरमान जारी कर दिया गया है। पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम नहीं किया जा रहा है। राज्य में शराब माफिया ने सैकड़ों जिंदगियों को मौत के आगोश में डूबो दिया है। गोल्डी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर अकाली दल चुप नहीं बैठेगा और आंदोलन करके जनहित में आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर रविंदर सिंह चीमां, गुरप्रीत सिंह लख्मीरवाला, प्रभशरण सिंह बब्बू, केसर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें