फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: खेतीबाड़ी विभाग ने बीज और नकली दवाओं का जखीरा पकड़ा

Sun, 23 Jul 2023 07:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम में डंप था करोड़ों का माल, किया सील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। जिले में अवैध रूप से बीज और नकली दवाएं स्टोर होने की सूचना पर रविवार को खेतीबाड़ी विभाग की टीम ने दो निजी कंपनियों के गोदाम में छापेमारी की, लेकिन वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित कंपनियों के दूसरे गोदाम की तलाशी ली, जहां से बीज और नकली दवाओं का जखीरा मिला।

थाना मोती नगर की पुलिस के साथ छापेमारी करने पहुंचे खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी नरिंदर सिंह बेनीपाल की टीम ने गोदाम से बरामद बीज और दवाओं को सील कर दिया। नरिंदर सिंह बेनीपाल ने बताया कि खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले बीच और दवाओं से संबंधित दो कंपनियों ने मिलकर एक ही जगह पर गोदाम बना रखा था। उनके ही विभाग के एक अधिकारी ने अमृतसर में कुछ अवैध प्रोडक्ट पकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से पता चला कि इस कंपनी का लुधियाना में भी गोदाम है। चंडीगढ़ रोड पर गोदाम में दबिश देने पर वहां से कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में दबिश दी तो नकली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ, जिनका इस्तेमाल फसलों के लिए घातक हो सकता था और नई बीमारियां फैल सकती थीं। छापेमारी के दौरान बीज और दवाओं की बिक्री के बिल व रसीदें भी बरामद हुईं। खेतीबाड़ी अधिकारी के मुताबिक इस सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए जिन दुकानों पर नकली दवाइयां बेची गईं, वहां पर भी दबिश देकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें