फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आकर करने लगे लूट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। चोरी और लूट के मामलों में बंद जमानत लेकर जेल बाहर आए दो आरोपियों ने लूटपाट की वारदातों को फिर से अंजाम देना शुरू कर दिया। थाना लाडोवाल पुलिस ने हंबड़ा चौक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों लूट के चार मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने बसंत विहार कमलजीत सिंह और गांव फागला निवासी अमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह पर लूट का एक मामला दर्ज है। वहीं अमनप्रीत के खिलाफ कई थानों में मारपीट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब छह महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आए थे। दोनों नशा करने के आदी हैं। पुलिस ने अदालत से आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें