फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की हत्या मामले में अब तक आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। टिब्बा रोड के वार्ड 12 के प्रधान मंगत राम की हत्या के आठ दिन बाद दो आरोपियों के अलावा पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा है। फरार आरोपियों में महिला भी शामिल है, जबकि अकाली नेता का भाई भी शामिल है। पुलिस की टीमें अलग अलग जगहों पर फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी है, अभी तक कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि उस समय पुलिस को कांग्रेस की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि तीन दिन में अगर आरोपी गिरफ्तार न हुए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस की तरफ से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया और कांग्रेस भी शांत हो गई। मंगत राम के घर पर भी कुछ लोग दुख साझा करने जाते है और वापस चले जाते है।
थाना टिब्बा के प्रभारी इंस्पेक्टर नरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से लगातार छापामारी की जा रही है। अकाली नेता परमजीत सिंह पम्मा और उसके करीबी साथी रंजीत बजाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। परमजीत सिंह पम्मा का भाई कामली, रंजीत बजाज का बेटा, निर्मल निम्मा, उसकी पड़ोसन जगीर कौर, उसका बेटा जतिंदर, भाई सोनू, मायापुरी स्थित पीएस माडल स्कूल के भाई भूपिंदर सिंह व चार अन्य अभी फरार है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार छापामारी करने में जुटी है।
विज्ञापन

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंगत राम के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश थी। तीन अप्रैल की शाम को आरोपियों ने मंगत राम के साथ मारपीट की और पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। उससे अगले दिन कांग्रेस की तरफ से धरना दिया गया और चेतावनी दी गई थी कि आरोपी गिरफ्तार न हुए तो कोई पोस्टमार्टम नहीं होगा और सीपी दफ्तर का घेराव होगा। पुलिस की तरफ से अकाली नेता पम्मा और रंजीत बजाज को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद परिवार वाले शांत हो गए। अब परिवार की मांग है कि बाकी के फरार आरोपियों की तलाश भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें