फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सड़क पर हुड़दंग मचा रहा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सड़क पर हुड़दंग मचाने और पुलिस की वर्दी फाड़ने के आरोप में ताजपुर चौकी की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त लगा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी गुरिंदर हाथ में हथियार पकड़े हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उल्टा पुलिस से ही बदसलूकी करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने मुलाजिमों के साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें