फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर: तहसीलदार संदीप चुघ के बंद मकान में भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। न्यू सूरज नगरी, गली नंबर दो स्थित तहसीलदार संदीप चुघ के बंद मकान में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले घर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद लपटें फैल गईं। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। तहसीलदार संदीप चुघ वर्तमान में समराला में तैनात हैं और परिवार सहित मोहाली में रहते हैं, इसलिए अबोहर स्थित मकान बंद पड़ा था। पड़ोसियों ने धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसियों ने बताया कि बिजली आने के दौरान पहले धमाके की आवाज आई, फिर अचानक आग की लपटें उठ गईं। मकान में अधिक वुडन वर्क होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घर की सफाई करने वाली महिला ने बताया कि बुधवार सुबह सब कुछ सामान्य था। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार संदीप चुघ अबोहर के लिए रवाना हो गए। फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें