सीएम भगवंत मान ने विधायक गोगी की माैत पर शोक जताया। मान ने कहा कि विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन का दुखद समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। वे बहुत अच्छे इंसान थे। दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार समेत उन लोगों को साहस देना जो इस दर्दनाक अहसास को स्वीकार करना चाहते हैं।
देर रात पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया गोगी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार बल्कि लुधियाना के लोगों और पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति है।