अमृतसर। शाहदीन के गांव सिंहपुर में 18 दिसंबर को एक युवती को जबरदस्ती उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे खेतों में मटर तोड़ने गए थे, तभी कालू, ढोलू (गांव कोर्ट हयात), शिखा, बसीर (गांव भोएवाल), गणि, सेन अली, सदीक (गांव सिंहपुर), सुरमुदिन और शफी (खडूर साहिब, तरन तारन) बोलोरो गाड़ी और मोटरसाइकिल पर आए और उनकी भतीजी जुल्का को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जब परिवार ने विरोध किया तो आरोपियों ने हथियारों से हमला किया और मारपीट की। जुल्का को जबरदस्ती ले जाया गया। थाना तरसिक्का में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की योजना बना रही है। संवाद