फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रंजिश के चलते व्यक्ति के घर पर हमला, ईंट पत्थर फेंककर मचाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल किया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डाबा के शांति नगर इलाके में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने इलाके में रहने वाले मनीश कुमार मिश्रा और सोनू नाम के युवक पर कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने जहां घर के बाहर तोड़-फोड़ की। वहीं मोटरसाइकिल तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस को सूचना दे दी गई। इलाके के लोगों ने वीडियो बना ली और कई नौजवानों को तेजधार हथियार के साथ कैप्चर किया। थाना डाबा की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि वह अपने दोस्त डॉ. मनीश कुमार मिश्रा के साथ दुकान पर बैठे बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उसने डॉ. मिश्रा के साथ मारपीट शुरु कर दी। सोनू ने इसी बात को लेकर विरोध किया। एक बार युवक चला गया, लेकिन कुछ समय बाद हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और ईंट पत्थर मारने शुरु कर दिए। हमलावरों ने दूसरी मंजिल पर ईंट पत्थर मारने के साथ साथ घर के बाहर पत्थर मार कर गेट क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने सोनू का पूरा बाइक भी तोड़ दी। डॉ. मिश्रा के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर पर्स लूट कर फरार हो गए। डॉ. मिश्रा के मुताबिक पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे जो हमलावर लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें