अमृतसर। पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिशन के निर्देशों के तहत चुनाव ड्यूटी पर न पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छज्जलवाडी के क्लर्क स्वराज सिंह को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में ड्यूटी सौंपी गई थी। पोलिंग पार्टी के रवाना होने पर स्वराज सिंह सरकारी कॉलेज अजनाला में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम अजनाला ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना अजनाला में स्वराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद