फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु के नजदीकी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी माने जाने वाले युवा कांग्रेसी नेता और वार्ड-61 की पार्षद के पति इंद्रजीत सिंह इंदी के खिलाफ थाना डिवीजन आठ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इंदी पर नगर निगम के बागवानी विभाग के सुपरवाइजर से मारपीट और धमकियां देने के आरोप लगे हैं। पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारियों ने बताया कि सुपरवाइजर अजय शर्मा रोजगार गार्डन में ड्यूटी लगा रहे थे, तभी इंदी अपने साथी संदीप के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर अजय शर्मा को छुड़वाया। शिकायत में यह भी कहा गया कि संदीप ने एक कर्मचारी को जबरन बाइक पर बैठाकर धमकाया। पुलिस ने जॉइंट कमिश्नर की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं इंद्रजीत इंदी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मारपीट से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें