लुधियाना। न्यू शिमलापुरी के सरपंच सेवा सिंह के साथ प्लाट के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने गोबिंद नगर निवासी मुकेश कुमार पर कातिलाना हमला कर दिया। आरोपियों ने मुकेश को तेजधार हथियार से घायल करने के बाद धमकियां दीं कि वह सरपंच सेवा सिंह के पास से नौकरी छोड़ दे। थाना डाबा पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर लुधियाना निवासी विशाल राणा, साहनेवाल निवासी पंडित, सिधवा खुर्द निवासी हरदीप सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना आठ नवंबर की है। एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।