फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के मुद्दे पर भिड़े अकालियों के गुट

Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी (मुक्तसर)। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मलोट और लंबी हलके के दौरे के दौरान गांव चिबड़ावाली में शनिवार को बारिश के पानी की निकासी कराने के मुद्दे पर अकाली समर्थित दो गुट आपस में ही भिड़ गए। गांव खुंडेहलाल के यह सभी लोग सेम के पानी के मुद्दे को लेकर सीएम के समक्ष पहुंचे थे। लोगों ने बादल के समक्ष यह समस्या रखी और कार्रवाई की मांग की। एक गुट सेमनाले बनाकर पानी की निकासी करने की मांग करने लगा तो दूसरा सेमनाले न बनाने की बात पर अड़ गया। कुछ देर बाद दोनों गुट कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल आए और आपस में भिड़ गए। हाथापाई रोकने के लिए वहां तैनात पुलिस बल को हल्का-फुल्का लाठी बल भी इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें