फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली वर्कर से हाथापाई के बाद थानेदार निलंबित

Mon, 20 May 2013 05:31 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। सरदूलगढ़ के जोन चैनेवाला के गांव फतेहपुर में ब्लाक समिति के लिए पोलिंग ड्यूटी पर तैनात एक थानेदार को अकाली वर्कर से हाथापाई के बाद निलंबित कर दिया गया। मानसा सदर थाने के थानेदार दलले सिंह की ड्यूटी गांव फतेहपुर के पोलिंग बूथ पर लगी थी। गांव के पूर्व सरपंच और ब्लाक समिति के लिए अकाली उम्मीदवार अमरीक सिंह ने बताया कि वह शनिवार देर सांय अपने समर्थकों के साथ खाने लेने गए तो पोलिंग पार्टी के साथ तैनात थानेदार दलेल सिंह से उनकी झड़प हो गई। अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि दलेल सिंह ने बिना वजह उनसे हाथापाई और गाली गलौच की। अमरीक सिंह की ओर से एसपी (एच) राजवेश्वर सिंह को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि थानेदार नशे में धुत्त था और उसने उनके पोत्र हरजिंदर सिंह और बिक्रम सिंह को थप्पड़ मारे और अपशब्द कहे। इस संबंध में एसपी राजवेश्वर सिंह ने बताया कि थानेदार को अपशब्द इस्तेमाल करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। दलले सिंह की डॉक्टरी जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें