फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के आरोपियों को पकड़ने की मांग

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (लुधियाना)। पांच दिन पहले सरकारी सेकेंडरी स्कूल जस्सोवाल के गणित के अध्यापक अजय कुमार के शेखुपूरा गांव के पास हुए जानलेवा हमले में पुलिस अभी तक आरोपियों को काबू करने में नाकाम रही है। इससे अध्यापकों में रोष बढ़ रहा है। सोमवार को अध्यापक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधिमंडल ने दाखा के उप पुलिस कप्तान नवरीत सिंह विर्क एवं थाना प्रभारी से मुलाकात की। अध्यापकों ने अपनी चिंता से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि पहले भी इस तरह के हमले हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अध्यापकों ने चेताया कि यदि आरोपियों को शीघ्र ही काबू न किया गया तो डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपियों को शीघ्र ही काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें