फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर सो रहे व्यक्ति का कत्ल

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। जिले के कस्बा बाघापुराना के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में वीरवार रात ट्यूबवेल पर सो रहे एक 32 साल के व्यक्ति की तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय माड़ी मुस्तफा निवासी गुरतेज सिंह पुत्र चंद सिंह वीरवार रात अपने खेत में सब्जी की रखवाली के लिए सो रहा था। वीरवार देर रात उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरतेज सिंह के चाचा के बेटे बलजीत सिंह सुबह मोटर पर गया तो देखा कि गुरतेज सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसने इसकी सूचना मृतक गुरतेज सिंह की पत्नी कुलवंत कौर और सरपंच अंग्र्रेज कौर को दी। ग्र्राम पंचायत को साथ लेकर थाना बाघापुराना को सूचना दी गई। जिस पर थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह, एएसआई सतनाम सिंह, एएसआई दविंदर सिंह, हवलदार बलवीर सिंह, हवलदार गुरबख्श सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी (डी) बलविंदर सिंह व डीएसपी सतनाम सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक गुरतेज सिंह की पत्नी कुलवंत कौर के बयान के आधार पर अज्ञात पर धारा 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से शुक्रवार की दोपहर शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने बाद वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस की ओर से मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें