फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। सोमवार देर रात मलोट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मलोट के नजदीकी गांव किंगरा निवासी जगप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह अपने दो दोस्तों चिराग पुत्र रमेश कुमार और तेजिंदरपाल सिंह पुत्र उपजीत सिंह के साथ सोमवार देर रात मलोट के नजदीक राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताते हैं कि शादी समारोह के दौरान ही तीनों दोस्त जगप्रीत की वरना कार पर सवार होकर वहां से किसी काम से निकल पड़े। कार ज्यों ही रेलवे पुल से नीचे उतरी तो आगे जा रहे एक अन्य वाहन को बचाते समय कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सरवण सिंह ने बताया कि कार में फंसे नौजवानों को कार के दरवाजे काटकर बाहर निकाला गया। इस घटना में कार चालक जगप्रीत और चिराग की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि तेजिंदरपाल गंभीर रूप से घायल होने के कारण बठिंडा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। एएसआई के अनुसार इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें