फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों रुपये की जाली करेंसी पकड़ी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। तीन गुना रुपये का लालच देने वाली मानसा निवासी एक महिला और बठिंडा निवासी एक व्यक्ति को सिटी पुलिस ने काबू करके उनके पास से 28 हजार 600 रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। यह नोट एक हजार रुपये और 100 रुपये के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने महिला और व्यक्ति को अदालत से रिमांड पर लिया है। मानसा पुलिस ने चुगली घर के नजदीक किसी को एक हजार रुपये के बदले तीन हजार रुपये देते समय काबू किया है। पकड़ी गई महिला सुखजीत कौर मानसा और एक व्यक्ति बलविंदर सिंह बठिंडा का बताया जा रहा है। पुलिस को उक्त महिला के घर से भी जाली करेंसी की करीब 5 हजार रुपये की राशि बरामद हुई है। जाली करेंसी को मार्केट में चलाने के लिए इन व्यक्तियों ने अपना नेटवर्क भी बनाया हुआ है, जिसके कई व्यक्ति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लंबे समय से इस कारोबार में लगी मानसा निवासी महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि उक्त लोगों ने कहां से यह करेंसी खरीदी और कितने लोगों को उन्होंने तीन गुना पैसे का लालच देकर अपना शिकार बनाया। इस मामले में एक और व्यक्ति भी पुलिस द्वारा काबू किए जाने का समाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें