फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में दो दुकानों के शटर तोड़े

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। बीती रात स्थानीय बस स्टैंड के नजदीक चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिव इलेक्ट्रिक का शटर और ताला तोड़कर चोरों ने तांबे की तार, एक रसोई गैस सिलेंडर, दो बैटरी और कीमती औजार चोरी किए, दुकान मालिक के अनुसार चोरी किए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। जबकि जय शिव आयरन स्टोर का भी शटर और ताला तोड़कर समरसिबल तार, करीब 15 छोटी मोटरें, चार बड़ी खेत वाली समरसिबल मोटरें, पीतल की टोटियां, पीतल के गेटवाल, टुल्लू पंप सहित लाखों रुपये का सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार विपिन कुमार और मिस्त्री बिंद्र सिंह ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया और पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने मांग की है कि चोरों को जल्द काबू करके उनका माल वापस दिलाया जाए। उधर, थाना प्रभारी हरविंदर सरा ने कहा कि पुलिस ने मौका देख लिया है। जल्द ही मामला दर्ज करके चोरों को काबू कर लिया जाएगा। इससे पहले हुई चोरियों में पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के बावजूद चोरी का सामान बरामद नहीं करवाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें