फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को दिखाई नशा विरोधी और धार्मिक फिल्में

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। कोटकपूरा रोड स्थित सब जेल में वीरवार को कैदियों को नशों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के मकसद से नशा विरोधी और धार्मिक फिल्में दिखाई गईं। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के सहयोग से दिखाई गई इन फिल्मों के जरिये कैदियों को नशों तथा अन्य बुराइयों का त्याग कर धार्मिक कामों में रुचि लेने की प्रेरणा दी गई। जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि स्टडी सर्किल के गुरप्रीत सिंह अपनी टीम सहित प्रोजेक्टर लेकर नशों के खिलाफ जागरूकता पैदा करती तथा धार्मिक फिल्में दिखाने के लिए जेल में पहुंचे। फिल्में देखने के बाद समूह कैदियों ने नशों का त्याग कर धार्मिक कामों में रुचि लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेल का स्टाफ और स्टडी सर्किल के समूह सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें