फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद-फतेह दिवस की तैयारी शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब । बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की याद में मनाए जाने वाले सरहिंद फतेह दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बैठक हाल में एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह पंजोली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसजीपीसी सचिव गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। जत्थेदार पंजोली ने बताया कि 12,13 और 14 मई को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में धार्मिक प्रोग्राम करवाए जाएंगे। 10 मई को गुरुद्वारा चप्पड़चिड़ी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 12 मई को भोग डाले जाएंगे। इसके बाद चप्पड़चिड़ी से महान नगर कीर्तन आरंभ होगा। इसी तरह 13 मई को शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक गतका मुकाबले और सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। 14 मई को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ के भोग डालने उपरांत 9 बजे से 12 बजे तक धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें