मोरिंडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
आरोपी मौके से गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोरिंडा। गांव रामगढ़ में शुक्रवार दोपहर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के बलजीत सिंह (40) ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ना नंबर 763 की बेअदबी की और साथ ही पालकी साहिब को भी नुकसान पहुंचाया। लोगों को पता चला तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। चौकी थाना मोरिंडा के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने आरोपी बलजीत सिंह को काबू कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके के एसजीपीसी सदस्य अजमेर सिंह खेड़ा ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।