निजी अस्पताल की अल्ट्रा साउंड मशीन सील
फतेहगढ़ साहिब। सेहत विभाग ने चार नंबर चुंगी स्थित चल रहे एक निजी अस्पताल में नियमों के उलट चल रही अल्ट्रा साउंड स्कैन मशीन सील की है। डॉ. करन सागर ने बताया कि अस्पताल में नकली मरीज को एक हजार रुपये देकर भेजा गया। कथित मरीज ने पेट में दर्द होने की बात कही। अस्पताल के डॉ. महेश कुमार अल्ट्रासाउंड किया और उस व्यक्ति से 5-5 सौ के दो नोट लेकर उसे डेढ़ सौ रूपये वापस कर दिए। इसके बाद टीम ने अस्पताल की मशीन को कब्जे में लेकर सील कर दिया। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि मशीन का रजिस्ट्रेशन डॉ. जतिंदर इकबाल सग्गू के नाम है और मरीजों का अल्ट्रासाउंड डॉ महेश कुमार कर रहे थे।मशीन को सील कर दिया गया है। इस बारे सलाहकार कमेटी बनाकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो कैप्शन:17जीबीजीपी03- फतेहगढ़ साहिब के निजी अस्पताल में अल्ट्रा साऊंड मशीन को सील करते सेहत विभाग।