जिला फुटबॉल टीम के ट्रायल 25 को
लुधियाना। पंजाब स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप, बस्सी पठाना, जिला फतेहगढ़ साहिब में 28 जून से 1 जुलाई तक करवाई जाएगी। इस बारे में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान कंवर जतिंदर सिंह बाजवा ने जानकारी दी कि इसमें एसोसिएशन की तरफ से लुधियाना फुटबॉल टीम की सिलेक्शन के लिए सोमवार 25 जून को गुरू नानक स्टेडियम में सुबह 9 बजे ट्रायल कराए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। चयनित टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।