फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के नैतिक समर्थन के चलते गोल्ड कोस्ट में लग रही पदकों की झडी: ढींडसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड कोस्ट में ढींढसा का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के प्रतिनिधि के तौर पर आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट पहुंचे साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परमिंदर सिंह ढींढसा का मेलबर्न में पंजाबियों के समूह ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढींढसा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एनआरआई, भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में बसे भारतवासी अपनी मेहनत के दम पर जहां व्यक्तिगत मुकाम हासिल कर रहे हैं, वहीं भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। आईओए के प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने यहां के सांसदों और राष्ट्रमंडल खेलों की आर्गनाइजिंग कमेटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। इस दौरान खुशप्रीत सुनामी, नाजर काकडा, कुलबीर कैम, अमरजीत सिंह सहोता ने ढींढसा का जोरदार स्वागत किया।

फोटो: आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सीएफआई के अध्यक्ष परमिंदर ढींढसा के साथ एनआरआई पंजाबी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें