फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सडकों पर उतरे पल्लेदार मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लेदारों ने कैप्टन सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
विज्ञापन

बठिंडा। पंजाब की कैप्टन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सैकड़ों पल्लेदार मजदूर सड़कों पर उतर आए। पल्लेदार मजदूरों ने अनाज मंडी से मिनी सचिवालय तक रोष मार्च किया जबकि मिनी सचिवालय के सामने सड़क पर चक्का भी जाम किया। पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन (इंटक) के इस रोष प्रदर्शन में बठिंडा के अलावा रामपुरा फूल, भुच्चो मंडी, गोनियाना मंडी, रामा मंडी, मौड़ मंडी व अन्य ब्रांचों के पल्लेदारों ने शिरकत की। इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष टिक्का सिंह रामपुरा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले संगरूर की अनाज मंडी में ‘कॉफी विद कैप्टन’ समागम के दौरान पल्लेदारों के साथ वादा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर समूह पल्लेदार यूनियनों व फूड एजैंसियों में ठेकेदारी सिस्टम को समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा सभी पल्लेदार मजदूरों को 1970 के लेबर एक्ट के तहत सभी बनते लाभ दिए जाएंगे। लेकिन सरकार को सत्ता में आए हुए एक साल के करीब हो चुका है व सरकार ने पल्लेदार मजदूरों के साथ किए गए वादे को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें