अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
खालसा कॉलेज फॉर वुमन के विद्यार्थियों ने शानदार खेल दिखाते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित इंटर कालेज कंपीटीशन में शानदार खेल दिखाया। 4 जनवरी को हुए मुकाबले में विद्यार्थियों की मलखंभ जिम्नास्टिक टीम ने हिस्सा लिया था। उन्होंने प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप ट्रॉफी मिली। टीम में प्रियंका, बब्बलजीत, प्रभदीप, अमनदीप शामिल थे। प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कोच और फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख के प्रयासों की भी सराहना की।