पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
सुनाम (संगरूर)। जम्मू कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय बार एसोसिएशन ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष करणवीर वशिष्ठ, महासचिव सुखविंदर सिंह, अमरपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार देश में आतंकी हमले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर अर्शदीप भारद्वाज, प्रदीप कुमार, रविंदर भारद्वाज, तेजपाल भारद्वाज, वरिंदर सिंह और मनदीप कुमार भी हाजिर थे।
फोटो: सुनाम में पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते वकील।