तिवारी को टिकट देने से मेरी जीत की राह हुई आसान : चंदूमाजरा
कीरतपुर साहिब। कीरतपुर साहिब में अकाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पहुंचे अकाली उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि मनीष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर कांग्रेस ने अकाली दल की जीत का रास्ता साफ कर दिया है और अब मुकाबला अपने और बाहरी का है। श्री आनंदपुर साहिब उनका अपना हलका है जबकि मनीष तिवारी हलके से अनजान हैं। टकसाली अकाली के उम्मीदवार बीर दविंदर के बारे में उन्होंने कहा कि वह दर्जनों पार्टियों को आजमा चुके हैं और उनका कोई आधार नहीं है।