थाना सिटी एसएचओ समेत 3 लाइन हाजिर
बरनाला। एसएसपी हरजीत सिंह ने थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर परमिंदर कौर व पीओ स्टाफ के इंचार्ज सहायक सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों पुलिस अधिकारियों पर आरोप था कि उन्होंने मीडिया कर्मी बरजिंदर मिट्ठा के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे गलत ढंग से भगोड़ा करार दिलवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पर मीडिया कर्मी एक सप्ताह से संघर्ष कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन के बाद तीनों को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी है।