फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव काहनेके की दो महिलाएं सर्वसमिति से पंच चुनी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। ग्राम पंचायत गांव काहनेके के दो पंचों का वार्ड निवासियों की ओर से एकत्रित होकर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। ग्राम पंचायत काहनेके वार्ड नंबर-3 से अमरजीत कौर और वार्ड नंबर-4 से गुरविंदर कौर को सर्वसम्मति से पंच चुना गया। गांव वजीदके खुर्द में पंचों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। गांव वजीदके खुर्द के वार्ड नंबर-4 से प्रत्याशी उर्मिला देवी, वार्ड नंबर-5 से कुलवंत कौर, वार्ड नंबर-7 से जसवीर सिंह ग्रेवाल, वार्ड नंबर-8 से नछत्तर सिंह, वार्ड नंबर-9 से कर्मजीत सिंह को सर्वसम्मति से पंच चुना गया। सर्वसम्मति वाले गांवों के निवासियों ने डीसी बरनाला व प्रदेश सरकार से मांग की कि सर्वसम्मति से चुने गए पंचों को सरकार की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित करने के साथ-साथ वार्डों के विकास के लिए नकद राशि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें