फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वीं प्रीमियर स्कूल प्रदर्शनी में 20 स्कूलों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
15वीं प्रीमियर स्कूल प्रदर्शनी में 20 स्कूलों ने लिया भाग
विज्ञापन

लुधियाना। स्कूलों में गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित करने और व्यक्तित्व के विकास को लेकर भारत के टॉप स्कूलों ने होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित दो दिवसीय 15वीं प्रीमियर स्कूल प्रदर्शनी में भाग लिया। इसमें द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर, मोडी स्कूल फॉर गर्ल्स राजस्थान, वंतेग हॉल फॉर गर्ल्स देहरादून, द प्लेनम स्कूल नाहन के अलावा कई और स्कूल प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल लुधियाना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय ने कहा कि स्कूल में हम विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं और उत्कृष्ट खेल सुविधाओं पर ध्यान देने के साथ स्मार्ट क्लास की तरफ ध्यान देते हैं। इस दौरान प्रदर्शनी के डायरेक्टर विवेक शुक्ला ने बताया कि दो दिवसीय 15वीं प्रीमियर स्कूल प्रदर्शनी में 20 स्कूल भाग ले रहे हैं। इसमें लुधियाना, चंडीगढ़, देहरादून, मसूरी, दिल्ली एनसीआर, बैंगलोर, हिमाचल, राजस्थान के अलावा पंजाब के कई हिस्सों के स्कूल जो कि बोर्डिंग सुविधाएं, इंटरनेशनल पढ़ाई, सीबीएसई, आईसीएसई की सुविधाएं देते हैं शामिल होंगे। इस दौरान खास तौर पर अकादमिक व खेल मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कालरशिप देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें