फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला लुधियाना में राशन का वितरण ई-पोस मशीन से शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में राशन का वितरण ई-पोस मशीन से शुरू
विज्ञापन

लुधियाना। जिला लुधियाना में राशन का वितरण अब नए सिस्टम ई-पोस (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल) से हुआ करेगी। आज इस प्रोजेक्ट की शुरुआत लुधियाना के न्यू माडल टाउन क्षेत्र में नगर निगम के पार्षद ममता आशु ने की। इस मौके पर पार्षद बलजिंदर सिंह, पंकज सिंह, दिलराज सिंह व अन्य मौजूद रहे। ममता आशु ने कहा कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट -2013 के तहत अब पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड योजना शुरू हो गई है। यह मशीने बायोमैट्रिक पर आधारित है, जिससे बोगस ग्राहक दिखाकर मनमर्जी की बांट का काम खत्म हो जाएगा। जिला खुराक तथा सप्लाई कंट्रोलर राकेश भास्कर ने बताया कि जिला लुधियाना में इस समय 4.10 लाख नीले कार्ड धारक परिवार है। जिन्हें राशन की बांट अब इस सिस्टम के जरिये ही की जाएगी। हर नीले कार्ड धारक को प्रति महीना पांच किलो गेहूं मिलेगा। रविवार को न्यू माडल टाउन क्षेत्र के परिवारों को 2 किलो प्रति महीने के हिसाब से छह महीने की गेहूं बांटी गई है। सार्वजनिक वितरण के लिए शहर लुधियाना में 25 इंस्पेक्टर लगाने के साथ साथ बाकी क्षेत्रों में भी जरूरी गिनती में स्टाफ लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें