फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ ताजपुर रोड के समीप शुरु हुआ अमरनाथ भक्तों के लिए 41 दिवसीय 10वां भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ भक्तों के लिए 41 दिवसीय 10वां भंडारा शुरू
विज्ञापन

लुधियाना। बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी लुधियाना की तरफ से देश भर से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों के लिए 24 घंटे चलने वाले 41 दिवसीय 10वें वार्षिक भंडारे का शुभारंभ मंगलवार को स्थानीय नैशनल हाइवे स्थित ताजपुर रोड के समीप हुआ। संगला वाला शिवालय के मंहत नारायण पुरी ने भंडारा स्थल पर लंगर कमेटी के चेयरमैन सर्वजीत सिंह रुबी, अध्यक्ष विपन वैद्य, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ सदस्यों कृष्ण गोपाल राजू, राज बगगा, कुलदीप वर्मा, सोहन लाल गर्ग, नीरज बांसल, राजिन्द्र कपूर, मिंटू भाटिया. ईश मक्कड़, गुरविंद्र हैप्पी, जगदीश राय गुप्ता की मौजूदगी में भूमि पूजन कर हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। महादेव सेवा दल चहलां/लुधियाना के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। लंगर कमेटी के चेयरमैन सर्वजीत सिंह रुबी और अध्यक्ष विपन वैद्य ने 26 जून से 11 जुलाई तक 24 घंटे चलने वाले भंडारे की रूपरेखा बताते हुए कहा कि कमेटी की तरफ से पिछले 10 वर्षों से बाबा अमरनाथ के दर्शनों को जाने व दर्शन कर लौटने वाले भक्तों के लिए 24 घंटे लंगर-प्रसाद, विश्राम सहित स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती है। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव अलमुद्दीन सैफी, पार्षद पति हैप्पी रंधावा, नीलकंठ सेवा समिति प्रमुख नीरज वशिष्ठ, महादेव सेवा दल से बन्नी बवेजा, पंकज गिल्हौत्रा, जतिन्द्र दुगगल, गौरव कुमार, जौनी, तरुण कुमार, योगेश सैनी, अजय कुमार, मुरारी यादव, मोनू सैनी, बख्शीश सिंह अनेजा, राज कुमार वैद्य, बालकृष्ण तिवारी व अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें